July 27, 2024

खेल-कूद

चेन्नई बनाम राजस्थान मैच में हारी चेन्नई

कल चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2023 के 17वें मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 3 रनों से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उत्तरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन बना सकी।

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बतौर कप्तान धोनी कल अपना 200 मैच खेल रहे थे लेकिन कल अपने 200वें मैच को धोनी यादगार नहीं बना पाए और वो 17 गेंदों पर 32 रन बना कर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा और वो 8 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बना कर आउट हो गए।

इस बार आखिरी गेंद पर सिक्स नहीं लगा सके धोनी

आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 21 रन चाहिए था धोनी और जडेजा खेल रहे थे। गेंदबाज़ी करने आये संदीप शर्मा ने 2 वाइड बॉल फेंके उसके बाद धोनी ने 2 गेंदों पर लगातार 2 छक्के मारे और फिर अगले दो गेंदों में सिर्फ 1-1  रन ही बने इस तरह अब आखिरी के गेंद पर 5 रन चाहिए थे। धोनी स्ट्राइक पर थे लेकिन वो आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा सके और चेन्नई को इस तरह हार का सामना करना पड़ा।

CSK Dhoni

चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन देवोन कान्वे ने बनाये वे ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर ३८ गेंदों पर अपने ५० रन पूरा किये। अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंदों में 31 रन बनाये।
राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने ३६ गेंद खेल 52 रन बनाये। और राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट आश्विन- चहल की जोड़ी ने २-२ विकेट लिए।
वहीं चेन्नई के लिए जडेजा, तुषार देशपांडे व आकाश सिंह सभी ने २-२ विकेट लिए।

CSK RR

संदीप शर्मा द्वारा आखिरी ओवर में बेहतरीन वापसी

संदीप शर्मा जब चेन्नई के खिलाफ अपना आखिरी ओवर करने आये तो पहली २ गेंद वाइड रही फिर उसके बाद लगातार २ छक्के पड़े लेकिन फिर उन्होंने बेहतरीन वापसी की और अगली गेंदों पर सिर्फ १-१ रन ही दिए।
महेंद्र सिंह धोनी जो अपने हर मैच की फिनिशिंग ६ के साथ करते हैं वो भी सिर्फ १ ही रन बना सके।

5/5